Monday 7 July 2014

Free Equity Market Tips For Today

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, पहली बार 26000 के पार

शेयर बाजार ने आज रिकॉर्ड छलांग लगाई है और नए स्तर पर जा पहुंचा है। सेंसेक्स और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले हैं। सेंसेक्स ने बाजार के इतिहास में पहली बार 26000 का स्तर पार किया है। जबकि निफ्टी 7800 के स्तर से थोड़ा ही दूर है और वह 7,787.95 अंक पर खुला। 

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बाजार खुलते ही 137.29 अंक चढ़कर 26,099.35 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान, ढांचागत कंपनियों, आईटी, बिजली, कैपिटल गुड्स, वाहन व रीयल्टी शेयरों में जोरदार लिवाली दर्ज की गई। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.35 अंक की बढ़त लेकर 7,787.95 अंक की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया।


हम आपको उन 10 स्टॉक्स के बारे में जानकारी देंगे जिनमें आज ट्रेडिंग कर के आप कमा सकते हैं मुनाफा। भले ही वो शेयर चढ़े या लुढ़के आपको फायदा देकर ही जाएंगे। यानी 10 शेयरों में आज खरीदने या बेचने पर सलाह। 

टाटा पावर : खरीदें - 107, लक्ष्य - 115, स्टॉपलॉस - 105 

टाटा कम्युनिकेशंस : खरीदें - 409, लक्ष्य - 422, स्टॉपलॉस - 406

अदानी पोर्ट्स : खरीदें - 275.55, लक्ष्य - 284, स्टॉपलॉस - 270 

आरकॉम : खरीदें - 143.25, लक्ष्य - 148, स्टॉपलॉस - 140 

गुजरात एनआरई : खरीदें - 14, लक्ष्य - 14.5, स्टॉपलॉस - 13.7

प्रतिभा इंडस्ट्रीज : खरीदें - 64.9, लक्ष्य - 68, स्टॉपलॉस - 64

बीईएमएल : खरीदें - 777, लक्ष्य - 800, स्टॉपलॉस - 770 

एस्ट्रामाइक्रो : खरीदें - 152.05, लक्ष्य - 157, स्टॉपलॉस - 149

एक्साइड : खरीदें - 159.2, लक्ष्य - 165, स्टॉपलॉस - 156 

पोलारिस : खरीदें - 232, लक्ष्य - 245, स्टॉपलॉस - 230


0 comments:

Post a Comment